More
    HomeHindi Newsउत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल की तैयारियां युद्धस्तर पर… दिन-रात जुटी टीम, हर...

    उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल की तैयारियां युद्धस्तर पर… दिन-रात जुटी टीम, हर घंटे की ली जा रही रिपोर्ट

    उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। इसकी तारीख तय होने के साथ ही तैयारियां भी अंतिम दौर पर हैं। आलम यह है कि खेल अधिकारियों की टीम सुबह 8 से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में काम कर रही है। सुबह नौ से दो बजे तक की शिफ्ट में खुद विशेष प्रमुख सचिव भी मौजूद रहते हैं। दरअसल भारतीय ओलंपिक संघ ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्यभर में तैयारियों की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर तय कर दी गई है।

    विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज के शेष कामों को भी तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियों की हर घंटे कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी ली जा रही है। स्पोट्र्स कॉलेज में शूटिंग रेंज को बहुत पहले तैयार हो जाना था, लेकिन मई-जून में लोकसभा चुनाव का कार्यालय खुलने और अन्य वजहों से देरी हो गई। अब राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय होने के साथ कॉलेज में तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

    रात तक चल रहा है सचिवालय

    खेलों के आयोजन के लिए राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में ही अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय खेल सचिवालय संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खेल अधिकारियों की टीम सुबह आठ से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में काम कर रही है। सुबह नौ से दो बजे तक की शिफ्ट में खुद विशेष प्रमुख सचिव भी मौजूद रहते हैं। सिन्हा ने बताया कि खेल तैयारियों की हर घंटे के हिसाब से निगरानी की जा रही है। महाराणा प्रताप कॉलेज की अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज अगले आठ दिनों में तैयार हो जाएगी। इसके बाद यहां अभ्यास शुरू होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments