More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsनक्सलवाद पर अंतिम प्रहार की तैयारी.. अमित शाह 8 मुख्यमंत्रियों के साथ...

    नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार की तैयारी.. अमित शाह 8 मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

    छत्तीसगढ़ में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराने के बाद अब निर्णायक जंग की तैयारी हो रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डीजीपी के साथ आज दिल्ली में बैठक करने वाले हैं। माना जा रहा है कि बैठक में 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का खाका खींचा जाएगा। अब तक हुई कार्रवाइयों पर चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना समेत नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम व डीजीपी शामिल होंगे।

    नक्सलवाद से मजबूती से लड़ रहे : विष्णु देव साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब से हम लोग सरकार में आए हैं, नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। आज एक बैठक गृह मंत्री अमित शाह के साथ है। जितने भी नक्सल से प्रभावित राज्य हैं, वहां के मुख्यमंत्री और डीजीपी के साथ बैठक होने वाली है। नक्सलियों की हो रही फंडिंग को रोकने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

    घटनास्थल की तस्वीरें आईं सामने

    इस बीच छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने के बाद घटना स्थल की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से अब तक 22 की पहचान हो चुकी है। एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, कैलिबर 303 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। यह छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments