More
    HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ : मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं.. 10000 टेंट सिटी, 907 लाख...

    प्रयागराज महाकुंभ : मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं.. 10000 टेंट सिटी, 907 लाख से होटल संवरेंगे

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार तैयारियों में जुट गई है। कुंभ क्षेत्र में 10 हजार से अधिक क्षमता वाली टेंट सिटी बनाई जाने लगी है। सरकार होटलों के कायाकल्प के लिए 907 लाख रुपये खर्च कर रही है। इससे श्रद्धालुओं को प्रयागराज में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। योगी सरकार संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के प्रयास कर रही है। योगी सरकार महाकुंभ में 41 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। उप्र की भाजपा सरकार कुंभ क्षेत्र में ही 10 हजार से अधिक की क्षमता वाली टेंट सिटी बना रही है। पर्यटन विभाग की ओर से होटलों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान 41 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया था, जिस पर योगी सरकार ने उचित व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं और युद्धस्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

    होटलों का होगा कायाकल्प, ताकि न हो असुविधा

    राज्य पर्यटन विकास निगम प्रयागराज की मानें तो 347.41 लाख की लागत से शहर के होटलों को कायाकल्प किया जा रहा है। इनमें सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण भी शामिल है। होटलों में फसाड लाइट लगाने का भी काम किया जा रहा है। होटलों के कमरों का रिनोवेशन और बैंक्वेट हॉल का रिनोवेशन के अलावा रिसेप्शन एरिया का उच्चीकरण किया जा रहा है। किचेन और पार्किंग स्थल के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। उम्मीद है कि ये सभी कार्य सितंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे।

    होटल राही त्रिवेणी दर्शन में सुविधाओं का विस्तार

    संगमनगरी में यमुना तट पर स्थित होटल राही त्रिवेणी दर्शन पर्यटकों के लिए सजने-संवरने लगी है। यहां श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पहली पसंद है, क्योंकि होटल से यमुना नदी का व्यू खूबसूरती को और बढ़ा देता है। उप्र पर्यटन विकास निगम की ओर से एक नई बिल्डिंग के निर्माण चल रहा है। इसमें 18 कमरे बनाए जा रहे हैं। कई अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। इसके लिए 560.70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments