More
    HomeHindi NewsHimachal Newsकंगना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानो से नाराज प्रतिभा सिंह,बोली-वो भी एक महिला...

    कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानो से नाराज प्रतिभा सिंह,बोली-वो भी एक महिला हैं

    हिमाचल प्रदेश के मंदिर लोकसभा सीट से कंगना रनौत को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीँ कंगना की इस उम्मीदवारी के साथ ही कांग्रेस और तमाम दूसरे विपक्षी दल भाजपा को घेरने में जुटे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कंगना रनौत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया है।

    क्या बोली प्रतिभा सिंह ?

    मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं, वो भी हिमाचल प्रदेश की बेटी है। हिमाचल के लिए काम करना चाहती हैं इसलिए इस क्षेत्र में आई हैं। उन्होंने सक्रिय तौर पर काम करना भी शुरू कर दिया है.

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम भी जल्द चुनाव मैदान में उतरेंगे। हमें विकास पर फोकस करना है। इस बार भी हम विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे…मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि मैंने सभी 17 हल्कों में बराबर धनराशि बांटी है.हमें मुद्दों की लड़ाई लड़नी है। मैं लोगों से भी अपील करूंगी कि वो(कंगना) एक महिला हैं, उनके बारे में किसी तरह की टीका टिप्पणी न करें.

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments