More
    HomeHindi Newsअंतिम रण के दिन ध्यान करेंगे पीएम मोदी.. इस स्थान पर करेंगे...

    अंतिम रण के दिन ध्यान करेंगे पीएम मोदी.. इस स्थान पर करेंगे साधना

    लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को है। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान-साधना करने के लिए केदारनाथ गए थे। इस बार चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद वे फिर से साधना में लीन हो जाएंगे। इस बार उन्होंने कन्याकुमारी स्थित रॉक मेमोरियल को चुना है। वे पूरा एक दिन और एक रात साधना में लीन रहेंगे। यहीं पर कभी स्वामी विवेकानंद ने साधना की थी और यहीं से उन्हें भारत के दर्शन हुए थे। चूंकि पीएम मोदी विवेकानंद से काफी प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने अंतिम चरण के मतदान के समय इस स्थान को चुना है। वे 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक यहां ध्यान-साधना करेंगे।

    भगवान शिव और पार्वती से जुड़ा है यह स्थल

    कन्याकुमारी के जिस स्थान पर मोदी ध्यान लगाएंगे, उसके बारे में कहा जाता है कि कभी यहां देवी पार्वती ने भी भगवान शिव की प्रतीक्षा में एक पैर पर खड़े होकर ध्याना लगाया था। भारत का यह दक्षिण का हिस्सा है और पूर्व और पश्चिमी तट यहां पर आकर मिलते हैं। यह स्थान हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल भी माना जाता है। भाजपा के लिए यह स्थान बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा ने यहां से मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली थी और तब मोदी उनके सारथी थे। मोदी इस स्थान से राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे तो विकसित भारत का उनका संकल्प भी दोहराएंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments