More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में पीएम मोदी की होंगी 3 रैलियां, कांग्रेस को हुड्डा और...

    हरियाणा में पीएम मोदी की होंगी 3 रैलियां, कांग्रेस को हुड्डा और गांधी परिवार से आस

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव की हलचल बढऩे लगी है। यहां एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। ऐसे में नेताओं की रैलियों पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है तो आप, आईएनएलडी-बसपा, जेजेपी-आजाद समाज पार्टी का गठबंधन और सपा भी मैदान में है। सभी राजनीतिक दलों अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को लुभाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। भाजपा को जहां प्रधानमंत्री के करिश्माई चुनाव प्रचार और अमित शाह की रणनीति और सीएम नायब सिंह के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है तो कांग्रेस भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गांधी परिवार से उम्मीद लगाए बैठी है। इस बीच पीएम मोदी की 3 रैलियां होने वाली हैं तो अमित शाह आज भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

    सोनीपत, हिसार और कुरुक्षेत्र में होंगी रैलियां

    प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र के बाद 26 सितंबर को सोनीपत व 2 अक्टूबर को पलवल में रैली होगी। दोनों रैलियों के बीच तीसरी रैली हिसार में होगी, जिसकी तिथि तय होना अभी बाकी है। सोनीपत रैली के संयोजक बड़ौली होंगे तो हिसार रैली की जिम्मेदारी कुलदीप बिश्नोई व पलवल रैली के संयोजक केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बनाए गए हैं। बड़ौली का दावा है कि भाजपा के ज्यादातर बागी मान गए हैं। भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

    रैलियों में इन मुद्दों पर जोर

    पीएम की रैलियों में प्रदेश के स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे किसान कल्याण, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा पर जोर रहेगा। भाजपा का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की सभाओं से पार्टी को चुनावी लाभ मिलेगा। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी मैदान संभालेंगे। कांग्रेस के मुद्दे आरक्षण, संविधान, बेरोजगारी और प्रदेश की बदहाली होंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments