HomeHindi NewsEntertainmentरणवीर अल्लाहबादिया का PM ने किया था सम्मान.. आपत्तिजनक टिप्पणी पर टीएमसी...

रणवीर अल्लाहबादिया का PM ने किया था सम्मान.. आपत्तिजनक टिप्पणी पर टीएमसी का सवाल

इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम खार स्टूडियो पहुंची जहां शो की शूटिंग हुई थी। मुंबई पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की है। वहीं यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा एक शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर टीएमसी सांसद महुआ माजी ने कहा कि कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें सम्मान भी मिला था। कम से कम उस सम्मान के मान के लिए उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए थी। यूट्यूब के माध्यम से युवाओं के बीच एक नई संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने का प्रयास हो रहा है। गौरतलब है कि नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड के दौरान मार्च 2024 में पीएम ने रणवीर को सम्मानित किया था। इसके साथ कई और क्रिएटर्स का मोदी ने सम्मान किया था।

शिवसेना ने दी चेतावनी

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के बयान पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा कि शिवसेना इस यूट्यूबर को चेतावनी देना चाहती है कि हमारी माताओं और बहनों का ऐसा अपमान नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। अगर तब भी वह नहीं मानते, तो हम उनका शो बंद करने की कोशिश करेंगे और फिर से उन्हें ऐसे बयान देने से कानूनी रूप से रोकने की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments