More
    HomeHindi NewsBihar Newsबिहार में खेला : पुलिस ने तेजस्वी का घर घेरा.. RJD का...

    बिहार में खेला : पुलिस ने तेजस्वी का घर घेरा.. RJD का यह आरोप

    राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने ट्वीट किया कि नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस भेज तेजस्वी यादव के आवास को चारों तरफ़ से घेर लिया है। ये किसी भी तरह से किसी भी बहाने आवास के अंदर घुस कर विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते हैं। बिहार की जनता नीतीश कुमार और पुलिस के कुकर्म देख रही है। याद रहे हम डरने और झुकने वालों में से नहीं हैं। ये वैचारिक संघर्ष है और हम इसे लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि बिहार की न्यायप्रिय जनता इस पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी।
    भाजपा ने लगाया अपहरण का आरोप
    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “अगर तेजस्वी यादव विधायकों का अपहरण करेंगे और कोई विधायक का रिश्तेदार शिकायत दर्ज कराएगा तो पुलिस जरूर आएगी। किसी विधायक को अपने घर में बांध कर रखेंगे तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। आरजेडी और कांग्रेस के पास कोई आंकड़ा नहीं है, वे भ्रम फैला रहे है। हमारे सभी विधायक संपर्क में हैं। कोई भ्रम में न रहे, एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments