More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा से फिर अयोध्या जाएंगे तीर्थयात्री.. दर्शन कर चुके लोग यह बोले

    हरियाणा से फिर अयोध्या जाएंगे तीर्थयात्री.. दर्शन कर चुके लोग यह बोले

    मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत हरियाणा के दर्शनार्थी 6 मार्च को करनाल से रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मोदी जी के परिवार के हर सदस्य की श्रद्धा भगवान श्री राम जी में हैं और हृदय में भारत को विकसित बनाने का एक लक्ष्य है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को अयोध्या दर्शन के लिए फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो से 8 मार्च को सुबह 11 बजे रवाना होगी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की वोल्वो (मर्सिडीज़ बेंज) एसी बस 52 यात्रियों को अयोध्या दर्शन कराएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों का यह खर्चा हरियाणा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले सीनियर सिटीजन को सरकार यह लाभ दे रही है। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिले।
    वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई
    सीएम मनोहर लाल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा िक हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना के साथ मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं की बरसों पुरानी अयोध्या धाम दर्शन की इच्छा पूरी हो रही है। श्री रामजी की कृपा से तो पत्थर भी तैर जाते हैं। अपने हृदय में उनकी भक्ति लिये हुए भक्तों पर जब भगवान साक्षात कृपा कर रहे हैं तो उनकी यात्रा का प्रबंध करना मेरे लिए और हमारी प्रदेश सरकार के लिए सौभाग्य की बात है। श्रीराम जी के अयोध्या धाम दर्शन की भोलेनाथ की इच्छा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना से पूरी हुई।
    दर्शन कर चुके लोग गदगद
    हरियाणा के दर्शनार्थी भोलेनाथ का प्रण था कि जब श्री राम जी का मंदिर बन जाएगा, तभी दर्शन को जाएंगे। श्री राम जी की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने परिवार के सदस्य की इच्छा अपने कर कमलों से प्राण प्रतिष्ठा कर पूरी की और राम जी के आदेश पर इनकी दर्शन की इच्छा हरियाणा सरकार ने नि:शुल्क पूर्ण की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments