बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में नोरा को एक बोल्ड पर्पल बॉडीफिट ड्रेस में स्पॉट किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
नोरा फतेही अपनी स्टाइल और फैशन सेंस के लिए हमेशा चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा आत्मविश्वास और ग्लैमर से भरी नज़र आ रही हैं। उनके फैंस ने इस वीडियो को हाथों-हाथ लिया और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।
https://www.instagram.com/reel/C7oBmL_P-66/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
नोरा का यह लुक न सिर्फ उनके फैंस के बीच बल्कि फैशन क्रिटिक्स के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। पर्पल बॉडीफिट ड्रेस में नोरा ने अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया और उनके इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं, जिसमें लोग उनकी खूबसूरती और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नोरा फतेही का यह बोल्ड अवतार यकीनन एक बार फिर से उन्हें लाइमलाइट में ले आया है।