More
    HomeHindi Newsपोलैंड में महाराष्ट्र के लोगों का बहुत सम्मान.. पीएम ने जलगांव में...

    पोलैंड में महाराष्ट्र के लोगों का बहुत सम्मान.. पीएम ने जलगांव में बताया यह कनेक्शन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र सौंपे। मोदी ने स्वयं सहायता समूहों को 5000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण का वितरण भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पोलैंड के लोग, महाराष्ट्र के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। वहां की राजधानी में एक कोल्हापुर मेमोरियल है। पोलैंड के लोगों ने ये मेमोरियल कोल्हापुर के लोगों की सेवा और सत्कार की भावना को सम्मान देने के लिए बनाया है। पीएम ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड की हजारों माताओं और बच्चों को कोल्हापुर के राज परिवार ने शरण दी थी।

    नेपाल बस हादसे पर जताया दुख

    पीएम मोदी ने कहा कि मैं नेपाल बस हादसे को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करना हूं। इस हादसे में हमने महाराष्ट्र के अनेक साथियों को खोया है। मैं पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जैसे ही ये हादसा हुआ, भारत सरकार ने तुरंत नेपाल सरकार से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि हमने मंत्री रक्षा खडसे को तुरंत नेपाल जाने के लिए कहा। हमारे जो परिजन नहीं रहे, उनके पार्थिव शरीर को वायुसेना के विमान से वापस लाए हैं। जो घायल हैं उनका अच्छे से इलाज चल रहा है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    2500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड, खातों में 5000 करोड़ जमा किए

    केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक 1 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज 11 लाख और महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में प्रमाणित किया गया है। स्वयं सहायता समूहों के खातों में 2500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जमा किया जाएगा और बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूहों के खातों में 5000 करोड़ रुपये जमा किए जा रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments