प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ आज यानी 6 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस साल कार्यक्रम का 9वां संस्करण है, जिसमें पीएम मोदी देशभर के करोड़ों छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
समय: सुबह 10:00 बजे।
उद्देश्य: बोर्ड परीक्षाओं (CBSE और अन्य) से पहले छात्रों के मन से परीक्षा का तनाव और डर दूर करना।
प्रतिभागी: इस वर्ष रिकॉर्ड 4.5 करोड़ से अधिक छात्रों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही करीब 25 लाख शिक्षक और 6 लाख से ज्यादा अभिभावक भी इस पहल से जुड़े हैं।
किन विषयों पर होगी चर्चा? प्रधानमंत्री छात्रों को ‘एग्जाम वॉरियर’ बनने के लिए प्रेरित करेंगे। चर्चा के मुख्य विषय परीक्षा के तनाव को प्रबंधित करना, एकाग्रता बढ़ाना, समय का सही सदुपयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ चुनौतियों का सामना करना होंगे। पीएम मोदी का मानना है कि परीक्षा को उत्सव की तरह मनाना चाहिए, न कि किसी बोझ की तरह।
नया अंदाज और आयोजन: इस बार कार्यक्रम का स्वरूप बदला गया है। पीएम मोदी ने दिल्ली के अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के छात्रों से भी सीधे मुलाकात की है। कुछ चुनिंदा छात्रों को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर भी उनसे मिलने का मौका मिला है।
कहां देखें लाइव प्रसारण? छात्र और अभिभावक इस कार्यक्रम को निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं:
- दूरदर्शन: DD National, DD News और DD India।
- रेडियो: ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी)।
- ऑनलाइन: शिक्षा मंत्रालय का यूट्यूब चैनल, MyGov.in पोर्टल और पीएमओ के सोशल मीडिया हैंडल।
फरवरी और मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले यह संवाद छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


