भाजपा ने उत्तरप्रदेश में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पंकज चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा लखनऊ में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पंकज चौधरी की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कुर्मी वोटबैंक को साधने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


