आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त आईपीएल के 17वे सीजन की तैयारी में जुटी हुई है। लगातार टीम अभ्यास कर रही है। और आज वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बीच जमकर याराना देखने मिला।
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आपस में गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच काफी याराना देखने मिला। ऐसे में फैन्स अलग-अलग तरह के कमेंट भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं कि क्या रोहित और पंड्या के बीच सब कुछ ठीक हो गया है?