HomeHindi NewsEntertainmentPAK के फवाद खान, माहिरा खान, अफरीदी फिर झटका, 24 घंटे में...

PAK के फवाद खान, माहिरा खान, अफरीदी फिर झटका, 24 घंटे में इंस्टाग्राम अकाउंट्स दोबारा बैन

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों और क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। महज 24 घंटे के अंदर, फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर और शाहिद अफरीदी जैसे कई पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में दोबारा बैन कर दिए गए हैं। ये अकाउंट्स बुधवार (2 जुलाई) को कुछ घंटों के लिए भारत में एक्सेसिबल हो गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी हंगामा हुआ और अब दोबारा इन्हें ब्लॉक कर दिया गया है।


क्यों हुआ ये बैन?

यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का नतीजा है। “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी अड्डों को तबाह किया था, और इसी के साथ पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में प्रवेश पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अतिरिक्त, पाकिस्तानी टीवी शोज, चैनल्स और फिल्मों के साथ-साथ 16 यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगा दिया गया था।

बुधवार को जब इन अकाउंट्स से अचानक प्रतिबंध हट गया, तो ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तुरंत बैन लगाने की मांग की थी। एसोसिएशन का तर्क था कि पाकिस्तानी हमलों के बाद उनके कलाकारों और वहां के चैनलों का भारत में नजर आना देश के शहीदों का अपमान है।


अब क्या दिख रहा है?

आज, गुरुवार सुबह से ही फवाद खान, माहिरा खान, मावरा होकेन, हानिया आमिर, सबा कमर और शाहिद अफरीदी समेत कई पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) प्रोफाइल भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अगर कोई भारत में इन अकाउंट्स को सर्च करता है, तो एक मैसेज दिखाई देता है जिसमें लिखा होता है, “भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। एक कानूनी आदेश के चलते इस कंटेंट को सीमित करने के कारण यह नहीं दिखेगा।”

फिलहाल, सरकार की तरफ से इस दोबारा बैन पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के मुद्दे पर कोई ढील देने को तैयार नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments