More
    HomeHindi Newsआतंक की फैक्ट्री बंद करे पाकिस्तान.. यूएन में भारत ने दोटूक कहा

    आतंक की फैक्ट्री बंद करे पाकिस्तान.. यूएन में भारत ने दोटूक कहा

    संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को फिर लताड़ लगाई है। दरअसल जिनेवा ऑफिस में इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन की 148वीं बैठक के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे राज्यसभा के उपसभापति हरिवेश ने कहा कि इस्लामाबाद को भारत को लेक्चर देने की बजाय आतंक की फैक्ट्रियों को बद करना चाहिए। ये आतंकी सीमा पार से जम्मू कश्मीर में हमले करते हैं और आतंक फैलाते हैं।

    ट्रैक रिकॉर्ड ही खराब

    हरिवंश ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जिसका लोकतंत्र का ट्रैक रिकॉर्ड ही खराब हे। उसका हमें लेक्चर देना हास्यास्पद है। वहीं भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और कई देशों के लिए अनुकरणीय मॉडल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग रहे हैं और रहेंगे। झूठ और प्रोपेंगैंडा से इसे बदला नहीं जा सकता। पाकिस्तान का आतंकियों को पना देने, सहायता और समर्थन का लंबा इतिहास है। अलकायदा का मोस्ट वांटेड आतंकी ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में मिला दे थे। यही नहीं इस देश ने सबसे बड़ी संख्या में आतंकवादियों को पनाह दे रखी है। खास बात यह है कि ये सब सयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रतिबंधित रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments