ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (सीपीआई) 2024 की रैंकिंग मंगलवार को जारी कर दी है। भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक के तहत दुनियाभर के सबसे भ्रष्ट और सबसे ईमानदार देशों की रैंकिंग की जाती है। इसमें देशों को 0 से 100 के बीच अंक दिए गए हैं। सबसे अधिक अंक पाने वाले सबसे साफ सुथरा और कम अंक पाने वाले को सबसे भ्रष्ट देश होता जाता है। रिपोर्ट में दुनिया भर में गंभीर भ्रष्टाचार सामने आया है। दो तिहाई से अधिक देशों का स्कोर 100 में से 50 से नीचे हैं। 6.8 अरब लोग ऐसे देशों में रहते हैं, जिनका सीपीआई स्कोर 50 से कम है, जो दुनिया की कुल आबादी के 85 प्रतिशत के बराबर है।
ये हैं सबसे ईमानदार देश
सबसे ईमानदार देशों में डेनमार्क लगातार टॉप पर रहा, जिसने 90 अंक प्राप्त किए। फिनलैंड (88) और सिंगापुर (84) के बाद न्यूजीलैंड (83) और लग्जमबर्ग (81) शामिल हैं। नॉर्वे और स्विटजरलैंड को 81 अंक मिले हैं। वहीं, स्वीडन को 80 अंक मिले हैं।
ये हैं दुनिया के सबसे भ्रष्ट देश
सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट में दक्षिणी सूडान टॉप पर हैं। सूडान सबसे नीचे 180वीं रैंक पर है। सोमालिया 179वें और वेनेजुएला 178वें स्थान पर है। सीरिया 177वें और यमन, लीबिया, इरीट्रिया, इक्वाटोरियल गिनी 173वें स्थान पर हैं। निकारागुआ 14 अंकों के साथ 172वीं रैंक पर है। वहीं कंगाल पाकिस्तान रैंकिंग में 135वें स्थान पर है। 27 अंक पाने वाला पाकिस्तान रैंकिंग में माली, लाइबेरिया और गबोन जैसे देशों के साथ खड़ा है।
भारत की रैकिंग पाकिस्तान से बहुत ऊपर
भारत की रैकिंग पाकिस्तान से बहुत ऊपर है। 2024 की रैकिंग में भारत 38 अंकों के साथ 96वें स्थान पर है। चीन 42 अंकों के साथ रैकिंग में 76वें स्थान पर है। वहीं बांग्लादेश 23 अंक के साथ 151वें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका को 32 अंक मिले हैं और वह 121वें स्थान पर है। अफगानिस्तान को 17 अंक मिले हैं और वह 165वें स्थान पर है।