More
    HomeHindi Newsअंतरिक्ष में होगा हमारा स्पेस स्टेशन.. गगनयान पर यह बोले पीएम मोदी

    अंतरिक्ष में होगा हमारा स्पेस स्टेशन.. गगनयान पर यह बोले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में कहा कि 2035 तक अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा जो हमें स्पेस के अज्ञात विस्तार को जानने में मदद करेगा। इसी अमृतकाल में भारत का अंतरिक्ष यात्री भारत के अपने रॉकेट से चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। मोदी ने कहा कि कुछ देर पहले देश पहली बार 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली हैं। मोदी ने कहा कि 40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है लेकिन इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है। मैं चाहता हूं कि हर कोई हमारे अंतरिक्ष यात्रियों का खड़े होकर अभिनंदन करे।
    जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में यश मिल रहा
    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष भारत वह पहला देश बना जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा फहराया। आज शिव-शक्ति पॉइंट पूरी दुनिया को भारत के सामथ्र्य से परिचित करा रहा है। उन्होंने कहा कि हर राष्ट्र की विकास यात्रा में कुछ क्षण ऐसे आते हैं जो वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढिय़ों को भी परिभाषित करते हैं। आज भारत के लिए यह ऐसा ही क्षण है, हमारी आज की पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है जिसे जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में ऐतिहासिक कार्यों का यश मिल रहा है।
    गगनयान की प्रगति की समीक्षा की
    पीएसएलवी एकीकरण सुविधा (पीआईएफ) सहित अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई सेमी-क्रायोजेनिक्स एकीकृत इंजन और स्टेज परीक्षण सुविधा और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में ट्राइसोनिक पवन सुरंग का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन की प्रगति की समीक्षा की और नामित अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला को एस्ट्रोनॉट विंग प्रदान किए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments