More
    HomeHindi NewsDelhi Newsहरियाणा, पंजाब और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट.. जानिए अन्य प्रदेशों के मौसम...

    हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट.. जानिए अन्य प्रदेशों के मौसम का हाल

    देश के कुछ राज्यों को छोडक़र बाकी के प्रदेशों में गर्मी अभी भी बरकरार है। दिल्ली में हीटवेव चल रही है तो पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के भी यही हाल हैं। यूपी में भी गर्मी के तेवर अभी ठंडे नहीं पड़े हैं। सबको इंतजार है तो मानसून का। मानसून आने के साथ ही लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, तो खेती-किसानी का काम भी शुरू होगा। मौसम विभाग भी लगातार अपडेट कर रहा है कि मौसम कैसा रहने वाला है।

    आज स्थिति में सुधार हुआ

    मौसम की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि हमने कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज स्थिति में सुधार हुआ है। बिहार में बारिश की गतिविधि शुरू हो गई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लिए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हमने अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश के लिए भी रेड अलर्ट है।

    30 जून तक दिल्ली एनसीआर में मानसून

    दिल्ली एनसीआर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी हम दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधि की उम्मीद कर सकते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments