More
    HomeHindi Newsरांची से विपक्ष ने ललकारा.. निशाने पर मोदी और BJP

    रांची से विपक्ष ने ललकारा.. निशाने पर मोदी और BJP

    झारखंड की राजधानी रांची में INDIA ब्लॉक की ‘उलगुलान न्याय महारैली’ में विपक्ष ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर प्रहार किए। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब से इन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है, वे चुनाव हार चुके हैं। मैदान में जब पहलवान हारने लगता है, तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है। भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ़्तार किया है लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ़्तार नहीं कर पाए हैं।

    15 लाख रुपए कहां गए : तेजस्वी

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया लेकिन बीजेपी के खाते में चुनावी बांड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं।

    बीजेपी नागपुर के संविधान को मानती है

    AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का संविधान चलता है और भारत और हम सब लोग उनके संविधान को मानते हैं। लेकिन बीजेपी नागपुर के संविधान को मानती है। नागपुर का संविधान कहता है कि दलितों का आरक्षण खत्म करो, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करो, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो, चुनाव खत्म करो। मैं कहना चाहता हूं कि ये अंतिम चुनाव है और इस बार चुनाव में इनको हराने का काम करना और कहना कि हम देश का संविधान नहीं बदलने देंगे।

    बड़ा इंकलाब आने वाला है

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश में बड़ा इंकलाब आने वाला है। आज जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक लोगों की भीड़ थी। लोगों में बहुत उत्साह था। जब बदलाव के लिए लोग चलते हैं तो ऐसी ही भीड़ दिखती है।

    कांग्रेस आरजेडी के बीच झड़प, BJP ने लिए मजे

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रांची में INDIA गठबंधन की रैली में कांग्रेस और राजद के बीच कथित झड़प पर कहा कि आज रांची में INDI गठबंधन वैसे तो ‘संविधान बचाओ’ रैली के नाम पर एकत्रित हुआ था, लेकिन यह ‘भ्रष्टाचार बचाओ’ रैली थी। अगर सीट शेयरिंग और अपनी जगह को लेकर ये इस तरह लड़ने लगे तो ये लोग अगर गलती से सत्ता में आ गए तो किस तरह का जंगलराज आएगा। यह तब होता है जब देश के लिए कोई मिशन या विज़न नहीं होता।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments