More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली के चुनाव में अब दाऊद की एंट्री.. शिवराज-आतिशी में वार-पलटवार

    दिल्ली के चुनाव में अब दाऊद की एंट्री.. शिवराज-आतिशी में वार-पलटवार

    दिल्ली में भले ही अगले महीने चुनाव हों, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को किसानों के हितों को लेकर एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने जो योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें दिल्ली में अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का भी जवाब आ गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का किसानों के बारे में बात करना वैसा ही है, जैसे दाऊद इब्राहिम अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। आतिशी ने कहा कि जितना बुरा हाल किसानों का बीजेपी के समय हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। पीएम मोदी से कहें कि उनसे बात करें। किसानों से राजनीति करना बंद करें।

    हरियाणा या उत्तर प्रदेश से लेते हैं ट्रैक्टर

    दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर कहा कि कृषि मंत्री ने एक पत्र लिखकर बताया कि दिल्ली में किसानों की स्थिति अरविंद केजरीवाल की सरकार ने खराब की है। दिल्ली में किसानों को कृषि का दर्जा नहीं दिया गया था। आज भी दिल्ली के किसान को ट्रैक्टर खरीदना हो तो वो हरियाणा या उत्तर प्रदेश से लेते हैं, क्योंकि दिल्ली में 35 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है। अगर वे किसानों को लेकर अपनी चिंता दिखा रही हैं तो अच्छा होता कि कृषि मंत्री से कुछ योजनाओं के बारे में बात करतीं। अपनी जवाबदेही से बचने के लिए वो इधर-उधर की बातें करती हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments