HomeHindi NewsBusinessबैंकिंग फ्रॉड से बचने नए नंबर होंगे जारी.. ऐसे पहचान सकेंगे फर्जी...

बैंकिंग फ्रॉड से बचने नए नंबर होंगे जारी.. ऐसे पहचान सकेंगे फर्जी कॉल

देश में ऑनलाइन फ्रॉड के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई फ्रॉड बैंक प्रतिनिधि बनकर ग्राहकों को कॉल करते हैं और अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर एकाउंट खाली कर देते हैं। लेकिन अब इन फ्रॉड से बचने के लिए सरकार कुछ नया करने जा रही है। अब बैंकिंग सेक्टर के लिए मोबाइल नंबर 160 सीरीज से शुरू होने वाले हैं। इससे लोग पहचान सकेंगे कि अगर 160 से कॉल आया है तो यह बैंकिंग या वित्तीय लेनदेन से जुड़ा होगा। इसके अलावा अन्य किसी भी नंबर से फोन आया तो यह आसानी से समझ सकेंगे कि यह फर्जी कॉल है।

इन सेक्टर्स को जारी होंगे नंबर

160 से शुरू होने वाले नंबर बैंक या वित्तीय ट्रांजेक्शन करने वालों को दिए जाएंगे। ट्राई का मानना है कि इस सीरीज के नंबर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के साथ बीमार और पेंशन से जुड़े संस्थानों को दिए जाएंगे। बैंकिंग लेनदेन के लिए चरणबद्ध तरीके से 160 नंबर की सीरीज के मोबाइल नंबर जारी किए जाएंगे।

फ्रॉड करने वाले ज्यादा चालाक

हालांकि फॉड करने वाले इससे ज्यादा चालाक हैं। वे लूट के नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। बीच में सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि जब भी फोन आए तो फोन करने वाला का नाम दिखे। अब देखना होगा कि इन दोनों तरीके से बैंकिंग फॉड पर लगाम कस पाती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments