HomeHindi Newsना रजत ना मैक्सवेल, जरूरत पड़ने पर दोनों हो जाते हैं फ्लॉप

ना रजत ना मैक्सवेल, जरूरत पड़ने पर दोनों हो जाते हैं फ्लॉप

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला गया जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 28 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 के सीजन में बेंगलुरु की यह तीसरी हार है और अब टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

रॉयलचैलेंजर्स बेंगलुरु की कमजोरी हमेशा से यह रही है की जरूरत पड़ने पर टीम का कोई भी बड़ा बल्लेबाज परफॉर्मेंस नहीं कर पाता है, चाहे वह रजत पाटीदार हो या ग्लेन मैक्सवेल हो, दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन कुछ खास नहीं कर सके हैं।

चार मुकाबले में से एक भी मैच नहीं जिता सके हैं दोनों खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाड़ी रजत पाटीदार और प्लेन मैक्सवेल की बात की जाए तो इस सीजन दोनों का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ 29 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन उनकी पारी किसी काम की नहीं थी। क्योंकि ना तो वो पारी तेजी से आई और ना ही उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था की वो मैच जिता देंगे। वहीं मैक्सवेल का तो और भी बुरा हाल है इस सीजन मैक्सवेल दो बार तो शून्य पर आउट हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments