More
    HomeHindi NewsDelhi Newsनेहरू का कार्यालय CIA के लिए खुला था, PoK वापस छोड़ देना...

    नेहरू का कार्यालय CIA के लिए खुला था, PoK वापस छोड़ देना बड़ी गलती, BJP का कांग्रेस पर हमला

    बीजेपी के राष्ट्रीय नितिन नबीन ने नेहरू-गांधी परिवार पर ‘कॉम्प्रोमाइज’ (समझौतों) की राजनीति करने का तीखा आरोप लगाया है। उन्होंने आजादी के बाद से लेकर वर्तमान तक के कई ऐतिहासिक संदर्भों को जोड़ते हुए कांग्रेस नेतृत्व को घेरा।

    नितिन नबीन द्वारा लगाए गए प्रमुख आरोप:

    • नेहरू काल और चीन को रियायतें: नबीन ने दावा किया कि नेहरू जी के समय भारतीय संप्रभुता के साथ खिलवाड़ हुआ। उन्होंने 1954 में तिब्बत पर भारतीय अधिकारों को चीन को सौंपने, अक्साई चीन पर कब्जे को नजरअंदाज करने और UNSC में भारत के बजाय चीन की स्थायी सदस्यता की वकालत करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने यहाँ तक कहा कि नेहरू जी ने अपनी जनता को ‘लायबिलिटी’ माना था।
    • इंदिरा गांधी और रणनीतिक चूक: मंत्री ने शिमला समझौते (1972) पर सवाल उठाते हुए कहा कि 93 हजार पाक सैनिकों को बिना PoK वापस लिए छोड़ देना एक बड़ी गलती थी। साथ ही, कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंपने को भी उन्होंने ‘कॉम्प्रोमाइज मिशन’ का हिस्सा बताया।
    • राजीव गांधी और सोनिया गांधी का कार्यकाल: उन्होंने बोफोर्स आरोपी क्वात्रोची को बचाने और भोपाल गैस त्रासदी के गुनहगार वारेन एंडरसन को सुरक्षित देश से बाहर निकालने का आरोप लगाया। सोनिया गांधी के लिए उन्होंने कहा कि NAC के जरिए उन्होंने ‘सुपर पीएम’ बनकर समानांतर सरकार चलाई और चीन व जॉर्ज सोरोस से राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए फंडिंग ली।
    • राहुल गांधी की गुप्त यात्राएं: नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी 247 से अधिक विदेशी यात्राओं में से आधी की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी गई, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संदेहास्पद है।

    बीजेपी का यह हमला कांग्रेस के उस दावे के खिलाफ है जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि वे ‘कॉम्प्रोमाइज’ नहीं करेंगे। बीजेपी इसे इतिहास के आईने में कांग्रेस की विफलता के रूप में पेश कर रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments