Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsएनसीडब्ल्यू अध्यक्ष पहुंचीं हाथरस.. 123 लोगों की हो चुकी मौत, 28 घायल

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष पहुंचीं हाथरस.. 123 लोगों की हो चुकी मौत, 28 घायल

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा ने हाथरस भगदड़ की घटना स्थल का दौरा किया। सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हैं। रेखा शर्मा ने कहा कि मैं खुद ही तथ्य खोजने के लिए आई हूं और प्रशासन से बात कर रही हूं। प्रशासन की रिपोर्ट में कुछ कमी है, तो हम खुद तथ्य खोज करेंगे। यह दुखद है कि महिलाएं बोलने के लिए आगे नहीं आ रही हैं। अशिक्षा के स्तर की कल्पना कर सकते हैं कि अब भी परिवार आगे नहीं आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments