More
    HomeHindi NewsHaryanaनायब सिंह बोले-हो रहा नॉन-स्टॉप विकास.. भूपेंद्र बोले-युवाओं का किया शोषण

    नायब सिंह बोले-हो रहा नॉन-स्टॉप विकास.. भूपेंद्र बोले-युवाओं का किया शोषण

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों की सक्रियता भी दिखने लगी है। भाजपा की ओर से सीएम नायब सिंह तो कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कमान संभाल ली है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी मैदान में एंट्री मार ली है। ऐसे में देखना होगा कि आप की उपस्थिति से कांग्रेस को क्या नुकसान होगा या फिर दोनों में समझौता हो जाएगा।

    कांग्रेस के भ्रष्टाचार, लूट, और गुंडाराज से मुक्ति : सीएम नायब सिंह

    हरियाणा की पावन भूमि कुरुक्षेत्र में आयोजित म्हारा हरियाणा नॉन-स्टॉप हरियाणा शंखनाद रैली को मुख्यमंत्री नायब सिंंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने राज्य में सुशासन की स्थापना कर विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज हरियाणा कांग्रेस के भ्रष्टाचार, लूट, पर्ची-खर्ची के खेल, अराजकता और गुंडाराज से मुक्त होकर नॉन-स्टॉप विकास कर रहा है। हरियाणा के किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और पिछड़ों ने कल्याण और विकास का एक नया दौर देखा है। सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक लगाने के लिए हमारा एक-एक कार्यकर्ता पूरे जोश में है। कुरुक्षेत्र की जनसभा में उमड़ा यह जनसैलाब दर्शाता है कि हरियाणा की देवतुल्य जनता कांग्रेस के कुशासन को नकार कर तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की विकासोन्मुख डबल इंजन सरकार बनाने जा रही है।

    खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्तियां करेंगे : भूपेंद्र

    पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कच्चे कर्मियों को नीति बनाकर पक्का किया जाएगा। बीजेपी ने कौशल निगम के जरिए पढ़े-लिखे युवाओं का शोषण किया है। निगम के तहत लगे कर्मियों को न उचित वेतन मिलता है, न पेंशन और न ही जॉब सिक्युरिटी। हमेशा उनके सिर पर काम से निकाले जाने की तलवार लटकती रहती है। यह युवाओं के साथ अन्याय है। भविष्य में युवाओं को कच्ची नौकरियों के इस जंजाल से छुटकारा दिलाने के लिए कांग्रेस खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्तियां करेगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments