More
    HomeHindi Newsनड्डा ने पश्चिम बंगाल से स्थिति भयावह.. TMC का जवाब- मणिपुर गए...

    नड्डा ने पश्चिम बंगाल से स्थिति भयावह.. TMC का जवाब- मणिपुर गए क्या?

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल से एक भयावह वीडियो सामने आया है, जो उस क्रूरता की याद दिलाता है जो केवल धर्मतंत्रों में मौजूद है। अब टीएमसी कैडर और विधायक इस कृत्य को उचित ठहरा रहे हैं। चाहे वह संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।
    महिलाएं हमारे साथ, प्रमाण चुनाव में दे चुकी हैं
    TMC नेता व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जे.पी. नड्डा दूसरे राज्यों पर नजर रखें तो अच्छा है। पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश है। थोड़ी बहुत घटनाएं यहां-वहां हो रही हैं लेकिन सरकार या पार्टी की ओर से हम इन घटनाओं का समर्थन नहीं कर रहे हैं। जेपी नड्डा क्या मणिपुर गए थे? महिलाएं हमारे साथ हैं जिसका प्रमाण वो इस चुनाव में दे चुकी हैं।
    इस घटना ने सुर्खियां बटोरीं
    पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में महिला समेत दो लोगों की पिटाई हुई है। आरोपी तजमुल हक उर्फ JCB को इस्लामपुर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में वह कंगारू कोर्ट में एक महिला समेत दो लोगों की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments