सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि सीआरपीसी की धारा 125 के तहत मुस्लिम तलाकशुदा महिलाएं भी अपने पति से गुजारा भत्ता मांग सकती है। यह कानून हर धर्म की महिलाओं के लिए लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मुस्लिम महिलाएं तलाक पर गुजारा भत्ता का दावा कर सकती हैं। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। हम मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का समर्थन करते हैं।


