HomeHindi Newsमुंबई इंडियंस की टीम ने इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन, यह...

मुंबई इंडियंस की टीम ने इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन, यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पांच रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। और खास बात यह है कि रोहित शर्मा को भी रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है और उन्हें 18 करोड रुपए की राशि दी है। दूसरे नंबर पर उन्होंने हार्दिक पांड्या को रिटेन किया है उन्हें 16.35 करोड रुपए की राशि मिलेगी। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को भी इतने ही पैसे में रिटेन किया गया है और हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी भी करेंगे।

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों के साथ कोर रखा बरकरार

मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर सूर्य कुमार यादव, तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर रोहित शर्मा और पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा को रिटेन किया है।

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट

जसप्रीत बुमराह: 18 करोड़

सूर्यकुमार यादव: 16.35 करोड़

हार्दिक पांड्या 16.35 करोड़

रोहित शर्मा : 16.30 करोड़

तिलक वर्मा : 8 करोड़

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments