Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsLSG के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम की हुई हार, स्टोइनिस ...

LSG के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम की हुई हार, स्टोइनिस की शानदार पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को चार विकेट से हरा दिया है। 20वे ओवर में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मुम्बई इंडियंस की टीम ने 145 रनों का लक्ष्य लखनऊ की टीम के सामने रखा था। जवाब में 6 विकेट के नुकसान पर लखनऊ की टीम ने लक्ष्य को हासिल कर लिया। मार्कस स्टोइनिस ने 45 गेंद में 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल ने 28 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की टीम से हार्दिक पांड्या ने दो विकेट हासिल किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments