More
    HomeHindi Newsलखनऊ के गेंदबाजों के सामने फ्लॉप मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज

    लखनऊ के गेंदबाजों के सामने फ्लॉप मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज

    मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए हैं और 145 रनों का लक्ष्य लखनऊ की टीम के सामने रखा है।

    मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से नेहाल वडेरा ने 41 गेंद में 46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टिम डेविड ने 18 गेंद में 35 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 32 रन बनाए।

    लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम की ओर से मोहसिन खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 सफलता हासिल की। इसके अलावा मयंक यादव, रवि बिश्नोई नवीन उल हक ने एक-एक सफलता हासिल की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments