दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल शेर हैं। वे करोड़ों लोगों के दिल में बसे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। क्या मोदी जी ने उन्हें जेल में डालकर सही किया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का संदेश भी पढक़र सुनाया, जिसमें कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि मैं वोट नहीं मांग रहा हूं, किसी को जिताने-हराने के लिए नहीं कह रहा हूं। मैं 140 करोड़ लोगों को नया देश बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। भारत के पास सबकुछ है, फिर भी पिछड़े हुए क्यों हैं। मैं यहां जेल में हूं। काफी विचार करने का समय मिलता है।
दोस्तों के साथ भारत माता को लूटने में लगे
केजरीवाल ने संदेश में कहा कि भारत माता बहुत दुखी है, दर्द से कराह रही है। महंगाई की वजह से लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती तो भारत माता को दुख होता है। लोग भूखे हैं, बगैर इलाज के लोग मर जाते हैं। सडक़ें टूटी हैं। आज कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ भारत माता को लूटने में लगे हैं, तो भारत माता को दुख होता है। आईए हम 140 करोड़ लोगों के सपनों का भारत बनाते हैं। आज मैं भारत के लोगों को 6 गारंटियां देता हूं। देश में कहीं पावरकट नहीं होगा। पूरे देश के गरीबों को बिजली फ्री होगी। पूरे देश के बच्चों को फ्री शिक्षा मिलेगी। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे, किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी के तहत पूरे दाम दिलाएंगे। छठी गारंटी यह है कि हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
भारत माता दुखी है, रो रही है.. सुनीता केजरीवाल ने सुनाया अरविंद का संदेश
RELATED ARTICLES