Friday, July 5, 2024
HomeHindi Newsमोहन भागवत ने नड्डा पर फिर दिया बयान.. जानें BJP के लिए...

मोहन भागवत ने नड्डा पर फिर दिया बयान.. जानें BJP के लिए क्यों जरूरी है RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हालिया बयानों से यह साफ दिख रहा है कि भाजपा के साथ उसके संबंध ठीक नहीं हैं। लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं होने के बाद भाजपा नेता चुप हैं, तो आरएसएस हमलावर है। मोहन भागवत ने नागपुर में इसे अहंकार की हार बताया था। इंद्रेश कुमार ने दो कदम आगे जाकर भाजपा को रामद्रोही और अहंकारी बता दिया। अब फिर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान आया है। उन्होंने उप्र के गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जुड़े बयान को उनका व्यक्तिगत विचार बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हर नागरिक को अपने विचार खुलकर रखने की स्वतंत्रता है। उनके (नड्डा) बयान से संगठन का कोई सरोकार नहीं है। उनके बयान को पार्टी व संगठन की नीतियों से जोडक़र देखने की आवश्यकता नहीं है।

नड्डा का यह बयान भाजपा को भारी पड़ा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव के समय मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा था कि पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। अब वह उस स्थिति में पहुंच गई है कि उसे संघ की जरूरत नहीं है। भाजपा अपने दम पर हर कार्य करने में सक्षम है। नड्डा ने कहा था कि संघ वैचारिक रूप से कार्य करता है और हम राजनीतिक संगठन के रूप में। माना जा रहा है कि नड्डा का यह बयान भाजपा को भारी पड़ गया और पार्टी 400 पार तो दूर 241 पर जाकर अटक गई।

इसलिए भाजपा के लिए जरूरी है संघ

दरअसल संघ के देशभर में कार्यकर्ता और अलग-अलग संगठन हैं, जो सामाजिक रूप से लोगों से जुड़े रहते हैं। यही लोग चुनाव में भी जन-जन तक जाते हैं और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। राष्ट्रवाद की अलख जगाने में ये अंडरकरंट का काम करते हैं। 2014 और 2019 में भाजपा को इसलिए बंपर जीत मिली थी। लेकिन संघ से अलगाव के कारण भाजपा को अटलजी के नेतृत्व में 2004 में हार मिली तो 2024 में बहुमत से पीछे रह गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments