Friday, July 5, 2024
HomeHindi Newsमोदी बोले-कांग्रेस के इरादे हैं भयानक.. खरगे ने कहा-पश्चाताप कर रही जनता

मोदी बोले-कांग्रेस के इरादे हैं भयानक.. खरगे ने कहा-पश्चाताप कर रही जनता

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। सभी बड़े नेता अपने क्षेत्र में वोट डाल रहे हैं। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला तो खरगे ने कर्नाटक में मतदान किया। इस बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है और सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

एक वोट ने 500 साल की प्रतीक्षा खत्म कराई

मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके एक वोट ने 500 साल की प्रतीक्षा खत्म करते भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया। यह तो ट्रेलर है अभी तो बहुत कुछ करना है। मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मोदी ने कहा, “पाकिस्तान में आतंकी जिहाद की धमकी दे रहे हैं और यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो, यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगं को वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। हताशा निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है। क्या वोट जिहाद आपको मंजूर है? क्या लोकतंत्र में यह बात चल सकती है? क्या संविधान ऐसी जिहाद के लिए अनुमति देता है। कांग्रेस के इरादे कितने भयानक हैं यह समझना हो तो उन लोगों की बातें सुनी होगी। 20-25 साल से कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

अन्याय काल से परेशान हैं लोग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस बार हर वर्ग के लोग मिलकर कांग्रेस को जिताएंगे। लोगों ने यह भी कहा है कि पिछली बार उनसे ग़लती हुई जिसका वे पश्चाताप कर रहे हैं। पश्चाताप करके उन्होंने यह बी आश्वासन दिया है वे कांग्रेस पार्टी को चुनकर लाएंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी घबराई हुई है। हर कोई 10 साल के अन्याय काल से परेशान है। पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं ये बात जनता समझ गई है।

अबकी बार 400 पार होने वाला है

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। विकसित भारत के लिए लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है और लोग निकलकर आ रहे हैं। ये उत्साह सरकार के पक्ष में है। अबकी बार 400 पार होने वाला है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट भाजपा जीतने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments