More
    HomeHindi NewsHaryanaविधायक किरण चौधरी का कांग्रेस से इस्तीफा.. विज बोले-टूट गया एसआरके ग्रुप

    विधायक किरण चौधरी का कांग्रेस से इस्तीफा.. विज बोले-टूट गया एसआरके ग्रुप

    हरियाणा की विधायक किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे भाजपा में शामिल होंगी। इस पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि इसका मतलब है कि उनका एसआरके (कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी) ग्रुप टूट गया है। अगर यह टूट गया है तो यह अच्छी बात है और अगर किरण चौधरी भाजपा में शामिल हो रही हैं तो यह और भी अच्छी बात है। हरियाणा में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे।

    एक और नेता भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    तोशाम से विधायक और पूर्व में नेता प्रतिपक्ष और मंत्री रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी बंसीलाल परिवार की राजनीतिक वारिस हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भाजपा उन्हें राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार बना सकती है या फिर विधानसभा चुनाव भी लड़ा सकती है। खबर यह भी है कि कांग्रेस के एक ओर दिग्गज नेता कुलदीप शर्मा भी जल्दी ही भाजपा में जा सकते हैं।

    चमचागिरी हमसे नहीं होती

    किरण चौधरी ने कहा कि मैं पीठ पीछे छुरा घोंपने वालों में से नहीं हूं। मैं जो बोलती हूं सामने बोलती हूं। किरण ने कहा कि चमचागिरी हमसे नहीं होती है। मेरे मान-सम्मान में अगर कोई कमी करने की कोशिश करे तो मैं उसके सामने फिर खड़ी होती हूं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments