उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रदेश में एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है। 2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी। 2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है।
महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर है सरकार
सीएम योगी ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में जितनी भर्ती हुई हैं, उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 वर्षों में हुई है। ये सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है।
विकास को गति देने में मदद मिलेगी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए अनुपूरक बजट के माध्यम से हम सदन में आ रहे हैं और इस अनुपूरक बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति देने में हमें मदद मिलेगी।
2020 से चल रहा मिशन शक्ति अभियान.. सीएम योगी ने बताई अपनी उपलब्धियां
RELATED ARTICLES