Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsBihar Newsसीटें खोजने माइक्रोस्कोप की पड़ेगी जरूरत: मोदी, प्रियंका बोलीं-हार का डर सता...

सीटें खोजने माइक्रोस्कोप की पड़ेगी जरूरत: मोदी, प्रियंका बोलीं-हार का डर सता रहा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। तेलंगाना में मोदी ने आज दो रैलियां कीं, तो प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंचीं और मोदी पर संविधान बदलने का आरोप लगाया। अन्य विपक्षियों पार्टियों के निशाने पर भाजपा और मोदी रही।

सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा: मोदी

तेलंगाना के वारंगल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं। चौथे चरण में कांग्रेस का सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को अपनी सीटें खोजने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ेगी। मोदी ने कहा के आजकल आप देख रहे हैं कि दुनिया में हर तरफ अस्थिरता है, अशांति है, संकट है। ऐसे में क्या देश की कमान गलत हाथों में दी जा सकती है? इसलिए देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

अपने भविष्य के लिए वोट डालें : प्रियंका

रायबरेली के थुलवासा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। जब ये बात जनता के बीच में ज्यादा फैलने लगी तब पीएम मोदी को लगा कि चुनाव में नुकसान हो जाएगा इसलिए उन्होंने कहा कि हम संविधान नहीं बदलेंगे। लेकिन सच्चाई ये है कि इन्होंने बहुत से ऐसे काम किए हैं जिससे जनता कमजोर हुई है। इसलिए आपको अपने भविष्य के लिए वोट डालना चाहिए।

अपना जमानत बचा लो : चिराग

तेजस्वी यादव के बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। अगर इसे वे जाना कह रहे हैं तो बिल्कुल तय है कि वे जाएंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जितना ध्यान विपक्ष के नेता हमारे प्रधानमंत्री पर देते हैं, उतना ध्यान अगर अपने प्रत्याशियों पर देंगे तो उनकी ज़मानत बच जाएगी।

4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी : तेजस्वी

पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जान रहे हैं कि इस बार उनका जाना तय है और इस बार बिहार और पूरे देश की जनता तानाशाही सरकार को हटाना चाह रही है। तीसरे चरण के चुनाव में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है। तेजस्वी ने दावा किया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments