More
    HomeHindi Newsमौलाना भूल गया था यूपी में किसका शासन है.. बरेली हिंसा पर...

    मौलाना भूल गया था यूपी में किसका शासन है.. बरेली हिंसा पर सीएम योगी का सख्त संदेश

    लखनऊ स्थित होटल ताज में ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों पर खुलकर बात की। उन्होंने अशांति फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए बरेली हिंसा के मुद्दे पर दो टूक जवाब दिया।


    सीएम योगी ने बरेली में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि अशांति फैलाने वाला मौलाना भूल गया था कि उत्तर प्रदेश में किसका शासन है

    • धमकी का जवाब: उन्होंने कहा, “कहता था, धमकी देंगे कि हम शहर जाम कर देंगे। हमने कहा ना तो जाम होगा… ना ही कर्फ्यू लगेगा। बल्कि, ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।”
    • सख्त कार्रवाई: उन्होंने स्पष्ट किया कि 2017 से पहले जो होता था, वह अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे उपद्रवियों को चुन-चुनकर सबक सिखाया गया और “वह जिस भाषा में समझना चाहते थे, उस भाषा में उन्हें समझाया गया।”

    माफिया राज और विकास पर प्रहार

    सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने हर जिले में एक माफिया दिया था, जिन्हें सत्ता चलाने की छूट थी।

    • अनैतिक व्यापार पर प्रहार: उन्होंने बताया कि वसूली के गैंग चलते थे, और ट्रांसफर-पोस्टिंग में दलाल बोली लगाते थे। उन्होंने कहा, “हमने उनके अनैतिक और अवैध व्यापार पर प्रहार किया है… उनके चेले चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।”
    • ‘बुलडोजर’ का लक्ष्य: सीएम ने ‘बुलडोजर’ का इस्तेमाल करने का औचित्य बताते हुए कहा कि इसे “ऐसे ही लोगों के लिए मैंने बनाया है जो झूठे नारों से समाज को गुमराह करते हैं, जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं।”

    भारत की आर्थिक विरासत और यूपी का लक्ष्य

    सीएम योगी ने भारत की समृद्ध आर्थिक विरासत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य के समय में ग्लोबल इकॉनमी में भारत की हिस्सेदारी 40 फीसदी थी, जो 17वीं सदी तक घटकर 25 फीसदी रह गई।

    • विदेशी लूट: उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत से 32 ट्रिलियन डॉलर के बराबर सोना लूटकर अपने साथ ले गए और उद्योग-धंधों को समाप्त किया।
    • यूपी की प्रगति: सीएम ने बताया कि 1947 में भारत की आर्थिक प्रगति में उत्तर प्रदेश का योगदान 14 फीसदी था, जो 2016 में घटकर केवल आठ फीसदी रह गया था, जिससे यूपी देश की सातवीं अर्थव्यवस्था बन गया था। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति हुई है और अब उपद्रवियों को “सात पीढ़ियां याद आएंगी” क्योंकि उनकी बुरी आदतों को ठीक करने के लिए “डेंटिंग-पेंटिंग करवानी पड़ती है।”
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments