More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमनोहर लाल ने छग के सीएम को दी बधाई.. सुभाष बराला को...

    मनोहर लाल ने छग के सीएम को दी बधाई.. सुभाष बराला को भी दीं शुभकामनाएं

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि समृद्ध परंपराओं की धरा छत्तीसगढ़ के कर्मठ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपनी विरासतों को संजोते हुए प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर रहे, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना करता हूँ। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने पर सुभाष बराला को भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आप राष्ट्र की समृद्धि एवं खुशहाली में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मेरी अनन्त शुभकामनाएं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments