More
    HomeHindi Newsअमेरिका और इजरायल को बड़ी कामयाबी, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली...

    अमेरिका और इजरायल को बड़ी कामयाबी, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

    ईरान के सरकारी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई है। 1 मार्च 2026 की सुबह, ईरान के सरकारी टेलीविजन (IRIB) और आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA ने पुष्टि की कि 86 वर्षीय अली खामेनेई की मृत्यु अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में हुई है। यह हमला तेहरान स्थित उनके सुरक्षित परिसर (Leadership House) पर किया गया था।

    हमलों के बाद कई घंटों की अटकलों के बाद, रविवार सुबह ईरानी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर ‘शहादत’ की घोषणा की। रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य, जिनमें उनकी बेटी, पोते-पोती, बहू और दामाद शामिल हैं, भी मारे गए हैं। इसके अलावा ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और रक्षा मंत्री के भी मारे जाने की खबर है।

    डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल का बयान

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस खबर की पुष्टि करते हुए इसे “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक का अंत” बताया। उन्होंने कहा कि यह ईरानी लोगों के लिए अपनी आजादी वापस पाने का सबसे बड़ा अवसर है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी संकेत दिए कि खुफिया जानकारी के अनुसार खामेनेई अब जीवित नहीं हैं।

    ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

    इस बड़ी क्षति के बाद ईरान सरकार ने पूरे देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। अगले 7 दिनों तक ईरान में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) और सेना ने कहा है कि इस “कायराना हमले” का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।


    आगे क्या होगा?

    खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। उनकी मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल उत्तराधिकार का है। विशेषज्ञों की परिषद (Assembly of Experts) को अब जल्द ही नए सर्वोच्च नेता का चयन करना होगा, जबकि देश में सुरक्षा व्यवस्था और तनाव चरम पर है। स्थिति अभी भी बदल रही है और मध्य-पूर्व में युद्ध की आशंका गहरा गई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments