More
    HomeHindi Newsहार्दिक को तीन गेंद पर तीन छक्के लगाकर माही ने दिखाया अपना...

    हार्दिक को तीन गेंद पर तीन छक्के लगाकर माही ने दिखाया अपना जलवा

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच वानखेड़े मैदान पर खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 20 रनों से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने मिला। जब महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवर में सिर्फ चार गेंद के लिए बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने हार्दिक पांड्या की लगातार तीन गेंद पर तीन शानदार छक्के जड़ दिए।

    महेंद्र सिंह धोनी के 20 रन बने चेन्नई की जीत की वजह

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 20 रनों से हराया है। और महेंद्र सिंह धोनी ने आकर अंतिम चार गेंद पर हार्दिक पांड्या की 20 रन बनाए थे और अंत में वही 20 रन चेन्नई की जीत का कारण बने हैं। क्योंकि अगर वह 20 रन नहीं आते तो हो सकता है मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले को जीत लेती। लेकिन धोनी ने एक बार फिर से दिखा दिया कि आज भी माही मार रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments