चुनाव आयोग जल्द ही महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में कराए जाने की संभावना है। दरअसल चुनाव आयोग कई त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान करेगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है। छठ पूजा झारखंड में मनाई जाती है और महाराष्ट्र में काम करने वाले बिहारी मतदाता अपने घर चले जाते हैं। देव दीपावली भी नवंबर में है।चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में चुनाव शुरू कर सकता है। इससे प्रवासी मतदाताओं को त्योहारों के बाद वापस आने का समय मिल जाएगा।
कई जगहों पर हो सकते हैं उपचुनाव
उप्र की 10 सीटों के अलावा देशभर की 45 से ज्यादा विधानसभा सीटों और दो लोकसभा वायनाड और बशीरहाट सीटों पर उपचुनाव भी साथ में हो सकते हैं। राहुल गांधी ने अमेठी सीट रखने के लिए केरल की वायनाड से इस्तीफा दे दिया था, इसलिए यह सीट खाली है और प्रियंका गांधी वाड्रा यहां से चुनाव लड़ेंगी। बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद शेख नूरुल इस्लाम के निधन के कारण खाली हुई है, जहां उपचुनाव होना है। उप्र की 10 सीटें भी विधायकों के लोकसभा चुनाव लडऩे और कुछ निधन से खाली हैं।