More
    HomeHindi NewsHaryanaमहाभारत के युद्ध में शामिल हुए थे महाराजा अग्रसेन.. अमित शाह ने...

    महाभारत के युद्ध में शामिल हुए थे महाराजा अग्रसेन.. अमित शाह ने हिसार में कहा

    हरियाणा के हिसार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराजा अग्रसेन प्रतिमा और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन बहुत वीर योद्धा थे, इन्होंने महाभारत के युद्ध में हिस्सा लिया था। इन्होंने पूरे राज्य के संस्कारों को सिंचित करने का काम किया। कोई भूखा न सोए, कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसके सिर पर छत न हो और कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसके पास कारोबार न हो इन तीन चीजों को उन्होंने अपने सुशासन से निश्चित और सुनिश्चित किया।

    देश को मेडिकल हब बनाने का विजन

    हरियाणा के हिसार में मुख्मयंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मेडिकल हब बनाने का जो विजन रखा है, उसे साकार करने के लिए पर्याप्त डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ का उपलब्ध होना जरूरी है। इसलिए हम हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रहे हैं। इस समय प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 हो गई है। इनमें से 9 मेडिकल कॉलेज हमारे पीएम मोदी के पिछले 10 वर्ष का कार्यकाल में खुले हैं और 9 निर्माणाधीन हैं। हाल ही में मैंने वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें हमने स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को 9,931 करोड़ से बढ़ाकर 10,159 करोड़ किया है। अमित शाह, नायब सिंह और सांसद नवीन जिंदल ने अग्रोहा में महाराजा-अग्रसेन जी की भव्य प्रतिमा व विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

    महाराजा अग्रसेन और महाभारत युद्ध

    • ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, महाराजा अग्रसेन महाभारत काल के दौरान मौजूद थे।
    • ऐसा माना जाता है कि उन्होंने 16 वर्ष की आयु में महाभारत के युद्ध में पांडवों की ओर से भाग लिया था।
    • युद्ध में उनके पराक्रम को देखकर भगवान कृष्ण ने उन्हें भारत के पुनरुत्थान का आशीर्वाद दिया था।
    • उनके पिता महाराज वल्लभसेन युद्ध के 10वें दिन भीष्म पितामह के बाणों से वीरगति को प्राप्त हुए।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments