More
    HomeHindi NewsDelhi Newsमहंत बोले-गुनहगारों पर हो कार्रवाई.. कांग्रेस ने कहा-दो तरह के कुंभ चल...

    महंत बोले-गुनहगारों पर हो कार्रवाई.. कांग्रेस ने कहा-दो तरह के कुंभ चल रहे

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि मैं मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में पीड़ा सहने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि मैं शासन-प्रशासन के लोगों से मांग करता हूं कि व्यवस्था थोड़ी ठीक की जाए। इस प्रकार की भगदड़ का कारण क्या रहा? भगदड़ मचाने वाले जो लोग थे उनके चिह्नित किया जाए, चाहे वे प्रशासन में हों या आम जनमानस में हों। जब स्टेशन में संख्या इतनी बढ़ रही थी, तब वहां के अधिकारी क्या कर रहे थे? उन्होंने मांग की कि गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई हो।

    सरकार है जिम्मेदार : कांग्रेस

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ पर कहा कि यह एक दुखदाई घटना है। इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। आपने लोगों को बुलाया मगर वहां व्यवस्थाएं कुछ नहीं हैं।

    संस्कृति खत्म करने की जरूरत : श्रीनेत

    कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कल जो हुआ वो हादसा नहीं बल्कि नरसंहार था। अतिरिक्त सुरक्षा बल क्यों नहीं तैनात किए गए? जिम्मेदारी लेने की बजाय रेल मंत्री और विभाग लोगों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। यह पहली बार है जब दो तरह के कुंभ चल रहे हैं- एक जहां लोग हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं और दूसरा जहां लोग भगदड़ में मर रहे हैं। हमें इस वीवीआईपी संस्कृति को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अश्विनी वैष्णव को एक मिनट भी अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments