छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से महिलाओं को उपहार में लाख की चूडिय़ां दी गई। विष्णु भैया की ओर से उपहार में लाख की चूडिय़ां यहां आए कारीगरों ने बहनों को उनकी नाप के हिसाब से तैयार करके दीं। यह सब देखकर महिलाओं का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।
आरू साहू ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची थीं।
संगीतमय प्रस्तुति में थिरक रही थीं महिलाएं
संगीतमय प्रस्तुति में महिलाएं थिरक रही थीं तो मुख्यमंत्री निवास में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज दोहरी खुशी का दिन था। तीजा पोरा तिहार में उन्हें सीएम से उपहार तो मिला ही, साथ ही महतारी वंदन की राशि के 1-1 हजार रुपए भी उनके खाते में आ गए। इसको लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
