वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण मार्च के महीने में पडऩे जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से सूर्यग्रहण एक अशुभ घटना मानी जाती है और इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहते हैं तो किसी भी तरह का शुभ कार्य पूजा पाठ आदि नहीं किया जाता है।
भारत में नहीं दिखाई देगा
सूर्य ग्रहण 29 मार्च यानि शनिवार के दिन लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा जिसका आरंभ दोपहर में 2 बजकर 20 मिनट पर होगी और शाम 6 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण के आरंभ से 12 घंटे पहले सूर्यग्रहण लग जाता है। ग्रहण का सूतक काल 28 मार्च की मध्य रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर लग जाएगा।
इन देशों में दिखाई देगा सूर्यग्रहण
साल का पहले सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत के किसी भी हिस्से में यह सूर्य ग्रहण नहीं होगा।