Friday, July 5, 2024
HomeHindi Newsराजा, आत्मा, ईवीएम और शक्ति.. मुंबई में राहुल ने फिर सुनाई कहानी

राजा, आत्मा, ईवीएम और शक्ति.. मुंबई में राहुल ने फिर सुनाई कहानी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर एक कहानी सुनाई है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द होता है शक्ति। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा ईवीएम में है, यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है। राहुल ने हालिया कहानी सुनाते हुए कहा कि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं कि सोनिया जी, मुझे शर्म आ रही है कि मेरे पास इस शक्ति से लडऩे की हिम्मत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। इस तरह के हजारों लोगों को डराया गया है।
भाजपा के पास आरएसएस और मनुवाद के रूप में शक्ति
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी जिस शक्ति की बात कर रहे थे, मैं खुलकर कहूंगा कि मोदी जी के पास आरएसएस और मनुवाद के रूप में यह शक्ति है। वे इस शक्ति से हमें कुचलना चाहते हैं।
भाजपा छोड़ो आंदोलन की जरूरत
एनसीपी एसएचपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने इसी शहर से छोड़ो हिंदुस्तान का नारा दिया था। आज हमें (इंडिया गठबंधन) को भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेना चाहिए। आज भाजपा छोड़ो आंदोलन की जरूरत है।
संविधान और लोकतंत्र खतरे में
गठबंधन की मेगा रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे देश में यात्रा की और एक संदेश देने का काम किया है जो आज के दौर में बहुत जरूरी है। आज एक तरफ जहां नफरत फैलाई जा रही है। जहां संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है, वहां राहुल गांधी ने सभी लोगों को जोडऩे के लिए, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए, नफरत को हराने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments