सैफ अली खान के घर पर हुए हमले से हर कोई हैरान है। सैफ अभी मुंबई के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनका ऑपरेशन किया जाना है। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि जिस समय सैफ अली खान पर हमला हुआ, उसे समय उनकी पत्नी करीना कपूर खान कहां थीं। एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ गर्ल्स नाइट आउट पार्टी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट करीब 7 घंटे पुरानी है, जो वायरल हो रही है।
करीना ने किया री-शेयर
करीना कपूर ने करीब 7 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बहन करिश्मा कपूर की स्टोरी को री-शेयर किया था। इस पोस्ट में दिख रहा है कि वह किसी का घर है। कैप्शन में लिखा है गर्ल्स नाइट आउट। इसके साथ ही टेबल पर खाने-पीने की चीजें रखी हुई हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसका घर है। जब सैफ पर हमला हुआ तो उस समय करीना कपूर कहां थीं, इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है।
रीड़ की हड्डी के पास लगी चोट
सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर पर हमला हुआ है। सैफ को सुबह 3.30 बजे के आसपास लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर में 6 जगह पर चोट हैं। एक चोट रीड की हड्डी के पास है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक दो गहरी चोटें हैं जिनका ऑपरेशन किया जा रहा है। सर्जरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन इस बारे में स्पष्टीकरण जारी करेगा।