Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsEntertainment4 साल पुराने विवाद पर कंगना को जड़ा थप्पड़.. भडक़ी भाजपा

4 साल पुराने विवाद पर कंगना को जड़ा थप्पड़.. भडक़ी भाजपा

एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को 4 साल पुराना एक बयान देना महंगा पड़ गया। दअरसल कंगना ने किसान आंदोलन पर कहा था कि 100 रुपए में महिलाएं किसान आंदोलन में बैठी हैं। उस समय महिला सीआईएसफ कुलविंदर कौर की मां ने भी किसान आंदोलन में भाग लिया था। कंगना ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में एक 80 साल की बुजुर्ग मोहिंदर कौर की गलत पहचान कर बिलकिस बानो कहा था। यह वृद्धा झुककर चली थी और किसान आंदोलन का झंडा बुलंद किए हुए था।

तंज कसना पड़ा महंगा

कंगना ने तब तंज कसते हुए कहा था कि हां, ये वही दादी हैं, जिन्हें टाइम मैगजनी ने 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया था.. और ये 100 रुपए में उपलब्ध हैं। हालांकि बाद में कंगना ने ट्वीट डिलीट कर दिया था। चुनाव जीतने के बाद 6 जून को कंगना दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची। तभी सिक्योरिटी चेक के बाद सीआईएसएफ महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया।

महिला कर्मी सस्पेंड, भाजपा ने जताया विरोध

कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर पर त्वरित कार्रवाई हुई है। सीआईएसफ ने उसे सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। इस घटनाक्रम पर भाजपा ने भी विरोध जताया है। कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने पर भाजपा नेता शाइना एनसी ने कहा कि कोई भी महिला हो या किसी भी प्रकार का मामला हो, आप कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं। किसी को थप्पड़ मारकर आप समाज में क्या संदेश दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments