More
    HomeHindi Newsकमलनाथ अब भी मप्र के भावी मुख्यमंत्री.. यकीं न हो तो देखें...

    कमलनाथ अब भी मप्र के भावी मुख्यमंत्री.. यकीं न हो तो देखें ये पोस्टर

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ को मध्य प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भावी मुख्यमंत्री लिखा गया है। ये पोस्टर जिला कांग्रेस कमेटी ने लगवाए हैं। कमलनाथ 2018 में 15 माह के लिए सीएम बने थे। 2023 में उनके नाम पर चुनाव लड़ा गया, लेकिन कांग्रेस की हार हुई। इसके बाद उन्हें नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। पिछले दिनों उनके और सांसद पुत्र नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें भी चल रही थीं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments